बकरीद त्योहार पर जिले में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 7:23 PM
सुरक्षा को लेकर जिले के 215 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति
-सुरक्षा को लेकर जिले के 215 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति किशनगंज सोमवार को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए है. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. आपदा कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06456 (225152) है. संवेदनशील स्थानों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।क्यूआरटी को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. वहीं सार्वजनिक स्थानों व चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सुरक्षा को लेकर जिले के 215 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें किशनगंज नगर व प्रखंड में 60 स्थानों में, कोचाधामन प्रखंड में 17 स्थानों में, बहादुरगंज प्रखंड में 25 स्थानों में, दिघलबैंक प्रखंड में 40 स्थानों में, ठाकुरगंज प्रखंड 28 स्थानों में,पोठिया प्रखंड में 32 स्थानों में, टेढ़ागाछ प्रखंड में 12 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. वही किशनगंज प्रखंड में दस सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे. एसपी सागर कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थलों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. एसपी सागर कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का अफवाह ना फैलायें और न ही किसी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो को पोस्ट करें. सोशल मीडिया के प्रत्येक पोस्ट पर पुलिस की विशेष टीम की पैनी नजर है. इसके लिए सजा का भी प्रावधान है. उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी व एसडीपीओ गौतम कुमार सुरक्षा व्यवस्था की मोनेटरिंग कर रहे हैं. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी रविवार को व्यवस्था का जायजा लेते देखे गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










