ePaper

पाईपलाइन प्लांट से हुई चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 11 Oct 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
पाईपलाइन प्लांट से हुई चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

पोठिया थाना की पुलिस ने शनिवार को चोरी के सामान के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर चोरी कांड का उद्भेदन किया है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने शनिवार को चोरी के सामान के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर चोरी कांड का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार आरोपित शाहनवाज पिता मजनू फाला पंचायत के जलालपुर गांव का रहने वाला है. जिसके घर से चोरी का सामान बरामद किया गया. बता दें कि फाला पंचायत के जलालपुर गांव स्थित पारादिप नुमालिगढ़ क्रूड तेल पाईपलाइन परियोजना के कार्यालय से डेस्कटॉप कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, सिप्लट एसी, वॉल माउंटेन फेन, एसी स्टेबलाइजर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी. इधर थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी के सामान के साथ सातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी अभियान में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआई अखिलेश कुमार,एसआई सुजीत कुमार,एसआई हरधर यादव,एसआई विकास कुमार,एसआई नेहा कुमारी आदि मौजूद थे..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन