ePaper

एसएसबी ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस, दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

Updated at : 21 Oct 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस, दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

एसएसबी के 19वीं वाहिनी के द्वारा मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया .

विज्ञापन

ठाकुरगंज. एसएसबी के 19वीं वाहिनी के द्वारा मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया . इस मौके पर सभी कर्मियों और अधिकारियों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा के द्वारा पुष्प गुच्छ समर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इसके बाद शोक शस्त्र की कार्यवाही सम्पन्न की गई, इस दौरान 19वीं वाहिनी के कमांडेंट ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन वीरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने बताया कि यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देश की सेवा और सुरक्षा के प्रति हमारे कर्तव्यों का निर्वाहन सर्वोच्च है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन