एसएसबी ने स्कूली बच्चों को कराया योगाभ्यास, योग के महत्व से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन

उप निरीक्षक द्विजेंद्र कलिता ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एसएसबी की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

किशनगंज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन किशनगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के सीमा चौकी फतेहपुर द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर एवं माफीटोला में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के करीब 50 छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम का नेतृत्व सीमा चौकी फतेहपुर के उप निरीक्षक सामान्य द्विजेंद्र कलिता ने किया. उन्होंने बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है. योग न केवल शारीरिक विकास में सहायक है, बल्कि मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और तनाव कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.एसएसबी जवानों ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित कई सरल योग क्रियाएं कराई. साथ ही छात्रों को प्रतिदिन सुबह योग करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया और योग से जुड़ी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना.उप निरीक्षक द्विजेंद्र कलिता ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एसएसबी की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है. उन्होंने बच्चों से मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर अधिक समय व्यतीत करने के बजाय खेलकूद और योग जैसी गतिविधियों में भाग लेने की अपील की.विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. कार्यक्रम के अंत में छात्रों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन