भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को सीमा स्तंभ संख्या-153 से हरिहरपुर गांव तक सीमा चौकी माफीटोला के क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को ले हुई समन्वय बैठक

टेढ़ागाछ.

प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को सीमा स्तंभ संख्या-153 से हरिहरपुर गांव तक सीमा चौकी माफीटोला के क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज की ई समवाय माफीटोला के समवाय प्रभारी बलदेव सिंह (सहायक कमांडेंट) की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का भी आयोजन किया गया. बैठक में बिहार पुलिस थाना फतेहपुर से सहायक उप निरीक्षक सुबोध कुमार यादव सहित अन्य जवान उपस्थित रहे. बैठक में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा, सीमा स्तंभों की निगरानी तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा दोनों बलों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके साथ ही सीमा पार होने वाली तस्करी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई. बैठक में मादक पदार्थ, नकली नोट, शराब, हथियार एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि तस्करी पर नियंत्रण के लिए एसएसबी एवं बिहार पुलिस के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है. दोनों बलों ने आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति जताई. इसके अलावा सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्णय लिया गया.अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में यदि किसी प्रकार का संचालन अथवा विशेष अभियान चलाया जाता है, तो उसमें दोनों बलों का आपसी सहयोग बेहद जरूरी होगा. संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने भी एसएसबी एवं बिहार पुलिस की इस पहल की सराहना की है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन