तेज रफ्तार कार पलटी, पति-पत्नी घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी में हरियाणा नंबर की एक सिल्वर कलर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिनमें सवार दो जन जख्मी हो गये.
पौआखाली.बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुड़ी में हरियाणा नंबर की एक सिल्वर कलर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिनमें सवार दो जन जख्मी हो गये. घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत ही घायलों को कार के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सुखानी थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जख्मियों को पहले पुलिस वैन से उपचार के लिए ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. मामले में सुखानी थाना के थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार ने बताया कि एनएच 327 ई पर हुए कार दुर्घटना में पति पत्नी कार के अंदर मौजूद थे. जिसमें पति को आंशिक चोट और पत्नी को थोड़ी ज्यादे चोट आई है. हालांकि दोनों ही घायल पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं. दुर्घटना कैसे घटी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घायलों को पुलिस वैन से अस्पताल पहुंचाकर परिवारजनों को इसकी सूचना दे दी है. थानाध्यक्ष के मुताबिक कार सिलीगुड़ी की दिशा से आ रही थी. दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस जब्त कर थाने में रखी है. इस सड़क दुर्घटना में कार को काफी क्षति पहुंचा है जिनके शीशे और कई कलपुर्जे टूट गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










