इस बजट में हेल्थ सेक्टर पर दिया गया है विशेष जोर- डा इच्छित

Updated:
विज्ञापन

अलावा जूते, बैट्री एवं फोन भी सस्ते हो जायेंगे.

विज्ञापन

किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला बजट है और इसमें हेल्थ सेक्टर पर विशेष जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाला और देश को आत्मनिर्भर बनाएगा. इस बजट से देश की जनता को कैंसर एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के ईलाज की दवाईयां अब सस्ती मिलेगी. इसके अलावा जूते, बैट्री एवं फोन भी सस्ते हो जायेंगे. हर जिला स्तर के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सकेगी. उन्होंने कहा कि इसके अलावा तीन ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान बनाने का प्रस्ताव बजट में किया गया है. सरकार ने ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और परिवहन जैसे क्षेत्रों पर खर्च को बढ़ाने के बाद भी राजकोषीय घाटे को चालू वित्त वर्ष से कम करते हुए सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि हर मद में व्यय बढ़ने के बाद भी देश के कर्ज के बोझ में गिरावट का अनुमान लगाया गया है. डॉ इच्छित भारत ने कहा कि वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीट रेल कॉरिडोर बनाने से बिहार के कई जिलों से आवागमन सुगम एवं सुविधाजनक हो जाएगा. वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत का सेंटर खोलने की घोषणा की गई है. इससे पटना में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले बिहार के 8 शहरों को अतिरिक्त फंड दिया जाएगा जिससे सड़क निकासी एवं अन्य सुविधाओं में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर इस बजट के माध्यम से सरकार ने कमाई बढ़ाने और घाटा को कम करने के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश की है. सरकार एक तरफ विकास के लिए पैसा खर्च कर रही है, तो दूसरी ओर वित्तीय अनुशासन का भी पूरा ध्यान रख रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन