175.350 लीटर शराब के तस्कर गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 9:01 PM
किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
किशनगंज. किशनगंज उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत चपरा बखरी चेक पोस्ट पर अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. इस दौरान चोपड़ा बखरी चैक पोस्ट पर एक कार को रुकवा कर जांच की गयी तो कार से 175.350 लीटर शराब बरामद हुई. साथ ही एक शराब तस्कर सोनू कुमार झा को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार तस्कर पश्चिम बंगाल के दालकोला में कार में शराब लोड कर बहादुरगंज जा रहा था. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चपरा बखारी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने धर-दबोचा. गिरफ्तार शराब तस्कर सोनू कुमार झा का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मघ निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










