948 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
948 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

देवेंद्र प्रसाद

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार जांच अभियान चला रहा है. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद को गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने किशनगंज के गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया. उत्पाद विभाग ने जांच के दौरान एक तस्कर को 948 लीटर बियर के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही एक पिकअप वैन को जब्त किया. उत्पाद विभाग के द्वारा अग्रेतर करवाई करते हुए गिरफ्तार तस्कर खुशवंत सिन्हा का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया. इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन