शिया मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन कानून का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
शिया मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन कानून का किया विरोध

शिया मुस्लिम समुदाय ने वक्फ संशोधन कानून का किया विरोध

विज्ञापन

किशनगंज. जिले के शिया समुदाय ने वक्फ संसोधन कानून का विरोध किया है. सैयद असगर राजा वक्फ स्टेट किशनगंज वक्फ संख्या 127 के पूर्व सेक्रेटरी सैयद अतहर अब्बास प्रिंस ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह कानून किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा. क्योंकि नए कानून में लिखा है कि वक्फ से जुड़े पक्के कागज नहीं होने पर संपत्ति वक्फ की नहीं मानी जा सकती है. कई वक्फ की संपत्ति 500 से 600 साल पुराने हैं. इन संपत्तियों के कागज पक्के नहीं हैं. ऐसे में उनके कब्रिस्तान, मस्जिद और मदरसे कानूनी विवाद में फंस सकते हैं. अनुच्छेद 26 (बी) धार्मिक संप्रदायों को धर्म के मामलों में खुद प्रबंधन करने का अधिकार की गारंटी देता है. वक्फ की संपत्ति अल्लाह के नाम की संपत्ति है. ऐसे में वक्फ के कानून में बदलाव करके वक्फ बोर्ड की स्वतंत्रता और स्वायत्ता छीनना चाहती है तो सही नहीं है. अब्बास बताते हैं कि इस नए कानून के लागू होने पर कलेक्टर राज लागू हो सकता है. यह मुस्लिमों को उसके धार्मिक कानून के मुताबिक सिर्फ बोलकर अपनी संपत्ति वक्फ को दान देने से रोकेगा, जो सही नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन