युवती का किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
युवती का किया यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के एक युवक के द्वारा एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में युवती के बयान पर मंगलवार की शाम को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चार वर्ष पूर्व आरोपी युवक शेख अहमद हुसैन युवती के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया. इस बीच पीड़ित युवती गर्भवती हो गई. इसके बाद पीड़ित युवती को आरोपी युवक अपने गांव ले गया. गांव लेकर चार पांच लोगों के साथ मिलकर कोई दवा पिला दी. जिससे युवती का गर्भपात हो गया. दवा पिलाने के बाद युवती की तबीयत खराब होता देख युवती को वे लोग इलाज के लिए किशनगंज ले आया. वहां से इलाज के बाद आरोपी युवक युवती को उसके घर लाकर छोड़ दिया. इसके बाद फिर दोबारा आरोपी युवक ने उक्त युवती के साथ शारीरिक शोषण किया. युवती के द्वारा शादी का दवाब देने पर शादी की बात को आरोपित युवक टाल देता था. पीड़ित युवती ने घटना की आपबीती परिजनों को सुनाई. इसके बाद न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन