ePaper

कई एआईएमआईएम नेता ने थामा राजद का दामन

Updated at : 26 Oct 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
कई एआईएमआईएम नेता ने थामा राजद का दामन

सदस्यता रसीद देकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी को पार्टी का प्रतीक चिन्ह गमछा देकर स्वागत किया

विज्ञापन

कोचाधामन बिहार विधानसभा चुनाव के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बड़ा झटका लगा है. एआईएमआईएम के कई नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया. पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने अपने आवास में एआईएमआईएम के नेताओं को राजद में शामिल कराया. एआईएमआईएम छोड़कर राजद जॉइन करने वाले नेताओं में एआईएमआईएम के कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम, मुफ्ती अतहर जावेद, मुफ्ती सुफियान, नेहाल अख्तर, जिला पार्षद प्रतिनिधि कैसर राही, अब्दुल कयूम और कलीमुद्दीन शामिल हैं. तेजस्वी यादव ने सभी को सदस्यता रसीद देकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी को पार्टी का प्रतीक चिन्ह गमछा देकर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन