हटिया के बाहर से सुरक्षा गार्ड की बाइक चोरी, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
हटिया के बाहर से सुरक्षा गार्ड की बाइक चोरी, मामला दर्ज

हटिया के बाहर से सुरक्षा गार्ड की बाइक चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतुबगंज हटिया से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित अमित कुमार यादव ने मंगलवार को सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पीड़ित अमित कुमार यादव द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार, वे स्थानीय बुनियाद केंद्र में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं. घटना के दिन यानी दो फरवरी को वे अपनी बाइक से कुछ सामान खरीदने के लिए कुतुबगंज हटिया गए थे. उन्होंने अपनी बाइक हटिया के बाहर खड़ी की व अंदर चले गये. पीड़ित ने बताया कि जब वे हटिया से काम निपटाकर कुछ देर बाद बाहर लौटे, तो अपनी बाइक को निर्धारित स्थान पर न पाकर दंग रह गए. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की व लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. थक-हारकर उन्होंने पुलिस की शरण ली. सदर थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के जरिए चोरों की पहचान करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन