ePaper

ईवीएम का द्वितीय रेडमाईजेशन किया गया संपन्न

Updated at : 29 Oct 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
ईवीएम का द्वितीय रेडमाईजेशन किया गया संपन्न

ईवीएम का ''द्वितीय रेडमाईजेशन'' निर्वाची पदाधिकारी ने विधायक अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में किया

विज्ञापन

किशनगंज ईवीएम का ””द्वितीय रेडमाईजेशन”” निर्वाची पदाधिकारी ने विधायक अभ्यर्थियों एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में किया. इस प्रक्रिया में प्रथम रेडमाइजेशन के उपरांत विधानसभावार उपलब्ध कराये गये ईवीएम को रैनडम रूप से ””मतदान केंद्रवार”” आवंटित किया जाता है तथा मतदान केंद्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवी पैट को सुरक्षित रख लिया जाता है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के बदले दिया जाता है. द्वितीय रेडमाइजेशन की प्रक्रिया ””भारत निर्वाचन आयोग”” के ईएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाती है. ईवीएम के द्वितीय रेडमाइजेशन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश “इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल ” में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध है. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में जिले के 52- बहादुरगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, 53- ठाकुरगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, 54- किशनगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, 55- कोचाधामन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा ””द्वितीय रेडमाइजेशन”” बुधवार को 11:00 बजे पूर्वाह्न में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय के कक्ष में संपन्न हुआ. इस दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों या उनके प्रतिनिधियों तथा प्रेक्षक उपस्थित थे. द्वितीय रेडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, मतदान केन्द्रवार आवंटित ईवीएम की सूची तथा सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी ””प्रतियोगी उम्मीदवारों”” के साथ साझा की गई. ये ईवीएम ””मतदान दिवस”” पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन