कैदियों और कर्मियों की जांच

कैदियों और कर्मियों की जांच
किशनगंज. मंडल कारा में एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जहां कैदियों और जेल कर्मियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, बीएमआई और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा एनसीडी रोग केवल बाहर के लोगों तक सीमित नहीं हैं, ये किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं. जेल में बंद कैदी भी समाज का हिस्सा हैं और उनकी सेहत की देखभाल हमारी जिम्मेदारी है. 30 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को यह स्क्रीनिंग कराना अनिवार्य है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना जांच के न रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




