बदला स्कूलों का समय, छह अप्रैल से सुबह 6:30 बजे खुलेंगे विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

बदला स्कूलों का समय, छह अप्रैल से सुबह 6:30 बजे खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन

बढ़ते तापमान को देखते हुए डीईओ का आदेश, 12:20 बजे होगी छात्रों की छुट्टी व शिक्षकों के लिए नई समय-सारणी जारी

ठाकुरगंज. बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने वार्षिक शेड्यूल के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है. यह नया समय 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा. सोमवार से जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा.

नयी समय-सारणी का स्वरूप

तापमान में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है. सुबह 6:30 बजे विद्यालय खुलते ही प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी. प्रार्थना के तुरंत बाद निर्धारित समय-सारणी के अनुसार क्रमवार कक्षाएं संचालित होंगी. सुबह लगभग 9:00 बजे छात्रों के लिए भोजन का समय निर्धारित किया गया है. दोपहर 12:20 बजे छात्रों की कक्षाएं समाप्त कर उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.

शिक्षकों के लिए अतिरिक्त समय व निर्देश

छात्रों की छुट्टी के बाद अगले 10 मिनट (दोपहर 12:30 बजे तक) सभी शिक्षकों को विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा. इस दौरान शिक्षक दिन भर पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा करेंगे, आगामी कार्य योजना तैयार करेंगे और छात्रों को दिए गए गृह कार्य का मूल्यांकन करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही, उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया है कि बच्चों को गर्मी और लू (हीट वेव) से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए. सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन