जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बने सलीम

कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा
पहाड़कट्टा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अली ईमाम चिंटू ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सलीम अंसारी को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव मनोनीत किया है.सलीम अंसारी को दिये गए पत्र में कहा गया है पार्टी में आपकी कर्तव्यनिष्ठा और समपर्ण को देखते हुए यह मनोनयन हुआ है. इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष सहित जिला कमिटी के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है. सलीम अंसारी ने मौके पर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा. इस अवसर पर कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष साहबुल अख्तर, सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अहमद अंसारी, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग हाफिज मुबासिर,महिला नगर अध्यक्ष साईदा खातून, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सरफराज खान, जिला परिषद प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता बहादुरगंज इमरान आलम, जिला सचिव सलीम अंसारी,आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




