सीमांचल को बर्बाद करने में राजद व एनडीए का हाथ: ओवैसी

एआईएमआईएम के सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को पौआखाली में ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा किया
पौआखाली एआईएमआईएम के सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को पौआखाली में ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा किया. जनसभा में पार्टी प्रत्याशी गुलाम हसनैन के पक्ष में वोट मांगे. कहा कि एनडीए और महागठबंधन की पार्टियां जदयू भाजपा राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. उन्होंने सीमांचल की बरबादी के पीछे इन सियासी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जान बूझकर सीमांचल के मुसलमानों को पसमांदा बनाकर रखा जा रहा है ताकि यहां के युवा अपनी जवानी को बर्बाद कर लें और काम – धंधा व रोजी रोजगार की तलाश में हैदराबाद, दिल्ली, पंजाब की खाक छानते फिरे. ओवैसी ने कहा बिहार में 20 वर्षों तक कांग्रेस 15 वर्षों तक राजद और 20 वर्षों तक जदयू भाजपा ने राज किया, फिर भी सीमांचल की बेबसी, बेरोजगारी और पलायन किसी से छुपी नहीं है. ओवैसी ने तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव 2 करोड़ 75 लाख युवकों को नौकरी देने का वादा कर रहे है जिसके लिए 8 लाख 28 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे जबकि बिहार सरकार का पूरा बजट सिर्फ 2 लाख करोड़ का ही है ऐसे में तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि वो ये रुपया कहां से लायेंगे, क्योंकि रुपया झाड़ पर नहीं उगता. साथ ही यह भी कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि उनकी सरकार बनते ही वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे, क्या वक्फ कानून राज्य सरकार ने बनाया है जो इसे कूड़ेदान में डालने जैसे बात कर मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव को किसी वकील से इस कानून को समझने की जरूरत है. ओवैसी ने घुसपैठ के मामले पर गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि आप किसी को बहन बनाकर बांग्लादेश से यहां लाकर बैठाए हुए हैं और सीमांचल में घुसपैठ की बात करते हैं. वही उन्होंने मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने की बात पर भी तंज कसा और कहा कि 3% वाला मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री घोषित किया जाता है जबकि 18% वाले मुसलमान का बेटा क्या सिर्फ दरी ही बिछाते रह जाएगा. उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या आप दरी ही बिछाओगे या मुख्यमंत्री भी बनोगे, बताओ ?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




