ePaper

टिकट नहीं मिलने से प्रखंड अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Updated at : 19 Oct 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
टिकट नहीं मिलने से प्रखंड अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

विधानसभा का टिकट नहीं मिलने से कोचाधामन एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम ने पार्टी की सदस्यता और प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है

विज्ञापन

कोचाधामन कोचाधामन विधानसभा का टिकट नहीं मिलने से कोचाधामन एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जफर असलम ने पार्टी की सदस्यता और प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि कयादत की बात करने वाली एआईएमआईएम पार्टी धन्ना सेठों को टिकट देती है. किशनगंज में तीन आदमी पार्टी को हैक कर के टिकट वितरण में उम्मीदवारों से सौदा करते है. पैसे का खेल कर टिकट वितरण करते है. उन्होंने कहा कि वे 16 अगस्त 2015 में एआईएमआईएम से जुड़े थे. इससे पुर्व टेना चौक पर जफर असलम के समर्थकों सह पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखरुल ईमान तथा पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी माजिद हुसैन का पुतला दहन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन