आसमान में बादल छाने से गर्मी से मिली राहत, बारिश नहीं होने से किसान परेशान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शहर सहित प्रखंड भर में सोमवार को दिन भर सुबह से ही बादल छाए रहे. बादल छाए रहने के साथ चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन दिन भर उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा.
विज्ञापन
ठाकुरगंज (किशनगंज). शहर सहित प्रखंड भर में सोमवार को दिन भर सुबह से ही बादल छाए रहे. बादल छाए रहने के साथ चली ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन दिन भर उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा. दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद सूरज के दर्शन हुए. दोपहर तक वापस बादल छाने से लोगों को गर्मी के तल्ख तेवरों से निजात मिली. दोपहर बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया.
दिन भर बादल छाए रहने से लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को उम्मीद बंधी लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं होने से उन्हें निराशा ही हाथ लगी. दिन में कई बार हो रही बिजली कटौती से लोगों से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. पूरा अप्रेल माह गुजर जाने के बाद भी बारिश नहीं होने से निराश क्षेत्रवासियों को सोमबार को दिन भर बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद बंधी थी लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी. वहीं दिन भर उमस के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी.अधिकतम तापमान में आई मामूली गिरावट
पिछले एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सोमबार को मामूली गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.परेशान अन्नदाता
इस साल न तो मौसम साथ दे रहा है और न ही बिजली पर्याप्त मिल पा रही है. पिछले डेढ़ सेइलाके में पानी की एक बूंद नहीं गिरी. आलम यह है कि पानी के अभाव में विभिन्न फसल की खेती खराब हो रही है. चाहे पटसन हो या मक्का या चायपत्ती या अनारस तमाम खेतों पर खड़ी फसल पीली पड़ने लगी है. बिना पानी ठाकुरगंज में सूखे जैसे हालात दिखाई देने लगे हैं. ऐसे में किसान खासा परेशान है. कभी धूप तो कभी बादल जरूर बन रहे हैं. पानी नहीं मिलने से कई खेतों की फसल खराब हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










