हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत “शर्तों के साथ गुणवत्ता प्रमाणित” का दर्जा प्राप्त हुआ है.
किशनगंज.जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत “शर्तों के साथ गुणवत्ता प्रमाणित” का दर्जा प्राप्त हुआ है. यह प्रमाणन जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा. हाल ही में राष्ट्रीय असेसर टीम के द्वारा किए गए मूल्यांकन के उपरांत यह प्रमाणन दिया गया है. यह उपलब्धि न केवल किशनगंज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जिले के अन्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी.
जिले के स्वास्थ्य तंत्र के लिए मील का पत्थर
सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन मिलना जिले के लिए मील का पत्थर है. यह दर्शाता है कि हमारी टीम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के प्रति कितनी समर्पित है. यह उपलब्धि स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयास और सतत सुधार की भावना का परिणाम है.उन्होंने आगे कहा कि इस प्रमाणन से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता और मजबूती बढ़ेगी. इससे मरीजों का भरोसा और भी गहरा होगा तथा स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा.
जिलाधिकारी ने दी टीम को बधाई
जिलाधिकारी विशाल राज ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा की टीम को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त करना जिले के लिए गर्व की बात है. यह केवल एक सर्टिफिकेट नहीं बल्कि हमारी स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोतिहारा ने यह साबित किया है कि समर्पण, टीम वर्क और नेतृत्व से ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है.उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है ताकि हर नागरिक को बेहतर, भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




