एलपीजी गैस को लेकर छह जगहों पर छापेमारी

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 17 May 2026 6:15 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है व जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है

विज्ञापन

किशनगंज.

जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है व जिले में आपूर्ति की स्थिति पूर्णतः सामान्य है. जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक 8178 से अधिक है. गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गयी है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है और वे अपने घर से ही आसानी से बुकिंग कर सकते हैं उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जायेगा. शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के उपरांत तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के उपरांत पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गयी है. उन्होंने बताया कि कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल की ओर से नियमित रूप छापामारी भी की जा रही है. जिले में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए कुल 06 छापेमारी की गयी है. ऐसी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. आमजन की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः सात बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित हो रहा है. जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल 01 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. ज़िला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन