ePaper

छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

Updated at : 25 Oct 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यूथ ऑफ ठाकुरगंज के युवाओं ने श्री राम जानकी मंदिर परिसर भातढाला में 301 जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया

विज्ञापन

ठाकुरगंज लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यूथ ऑफ ठाकुरगंज के युवाओं ने श्री राम जानकी मंदिर परिसर भातढाला में 301 जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री का वितरण किया. पूजन सामग्री के रूप मे सूप, नारियल, केला, कद्दू, मैदा, चीनी, गन्ना, अनारस, सेब, संतरा, नाशपाती, मोमबत्ती, अगरबत्ती, आरतक पात, सिंदूर इत्यादि वितरण किया गया. बताते चले यूथ ऑफ ठाकुरगंज के युवाओं के द्वारा यह पूजन सामग्री वितरण का कार्य वर्ष 2017 से किया जा रहा है. इसमें निष्ठावान कार्यकर्ता, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पत्रकार एवं नागरिकों का अभूतपूर्व योगदान रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यूथ ऑफ ठाकुरगंज के नरेश शर्मा, अमरेश यादव, राजन सिंह, मयंक शांडिल्य, अमित सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, अरिजीत चटर्जी, सुनील यादव, राजा कुंडू, केशव शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, नवीन चौधरी, संजीव साह, भास्कर कुमार, आशीष सिन्हा, विनय चौधरी, वैभव चौधरी, मयूरेश किसलय, शुभम सिन्हा, सुमित गुप्ता, चंदन ठाकुर, प्रवीण कुमार, मुकेश सहनी, गणेश सहनी, पुष्पेश सिंह, विजय गुप्ता, बिट्टू सिंह एवं अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन