टेढ़ागाछ अंचल में लगा जनता दरबार, तीन मामले निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

, तीन मामले निष्पादन

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, रास्ता विवाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया. लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए जल्द समाधान की मांग की. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी शशि कुमार ने की. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में कुल 15 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से तीन मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. उन्होंने कहा कि शेष 12 मामलों को अगले जनता दरबार के लिए विचाराधीन रखा गया है. संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने लोगों से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील भी की. जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है. इससे विवादों के समाधान में आसानी होती है तथा लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है. इस दौरान फतेहपुर थाना अध्यक्ष सृष्टि कुमारी, राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार, कार्यपालक सहायक राजा कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन