KISHANGANJ पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद का ठाकुरगंज में आध्यात्मिक संगम, दर्जनों को दीक्षा

Updated:
विज्ञापन
KISHANGANJ पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद का ठाकुरगंज में आध्यात्मिक संगम, दर्जनों को दीक्षा

क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण के बीच भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े पद्मश्री से सम्मानित स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज ने दर्जनों श्रद्धालुओं को विधिवत दीक्षा प्रदान की .

विज्ञापन

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण के बीच भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े पद्मश्री से सम्मानित स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज ने दर्जनों श्रद्धालुओं को विधिवत दीक्षा प्रदान की . इस दौरान आश्रम परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा . दीक्षा कार्यक्रम में दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया . स्वामी जी ने सभी को मंत्र प्रदान करते हुए नियमित जप, ध्यान और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया . उन्होंने कहा कि दीक्षा केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासन, संयम और ईश्वर भक्ति की दिशा में ले जाने का संकल्प है .उन्होंने यह भी कहा कि सच्ची साधना केवल व्यक्तिगत कल्याण तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज सेवा और मानवता के उत्थान से भी जुड़ी होती है . दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया . इस अवसर पर भजन-कीर्तन और सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा .

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन