नये थानाध्यक्षों की पदस्थापना
पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण व कार्यहित में रिक्ति व बेहतर कार्यकुशलता के आधार पर किशनगंज जिला बल के पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया है
किशनगंज. पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण व कार्यहित में रिक्ति व बेहतर कार्यकुशलता के आधार पर किशनगंज जिला बल के पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया है. नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को बिहार सरकार गृह विभाग के संकल्प पत्र के अनुसार विशेष अर्हता का निर्धारित प्रमाण पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. यदि उक्त नव पदस्थापित थानाध्यक्ष की अर्हता पूर्ण नहीं हो पाती है, तो उनका पदस्थापन स्वतः निरस्त कर दिया जायेगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फेरबदल जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










