मिनी ट्रक सहित 30 मवेशियों को पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार

खगड़ा मझिया रोड पर सोमवार की रात स्थानीय लोगों ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस कार्रवाई में मिनी ट्रक सहित 30 मवेशियों को जब्त किया गया है जिसमें 8 मवेशियों की मौत हो चुकी थी.
किशनगंज.शहर के खगड़ा मझिया रोड पर सोमवार की रात स्थानीय लोगों ने मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस कार्रवाई में मिनी ट्रक सहित 30 मवेशियों को जब्त किया गया है जिसमें 8 मवेशियों की मौत हो चुकी थी. मवेशियों के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. जब्त मवेशी बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था. खगड़ा मझिया रोड से मवेशियों से भरे एक ट्रक गुजर रहा था. स्थानीय लोगों ने ट्रक को रूकवाकर किशनगन सदर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई. ट्रक में मवेशियों को ठूंस ठूंस कर लोड किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




