ePaper

मोबाइल नंबर ट्रैक कर पुलिस गूंजा ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के अपराधियों तक पहुंचने तक कर रही कोशिश

Updated at : 09 Aug 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल नंबर ट्रैक कर पुलिस गूंजा ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के अपराधियों तक पहुंचने तक कर रही कोशिश

पौआखाली नगर में रसिया रोड स्थित गुंजा ज्वेलरी शॉप में बुधवार की अहले सुबह घटित चोरी कांड का जल्द उद्भेदन करने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा.पुलिस सूत्रों के अनुसार तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से पुलिस को इस कांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं.

विज्ञापन

पौआखाली.पौआखाली नगर में रसिया रोड स्थित गुंजा ज्वेलरी शॉप में बुधवार की अहले सुबह घटित चोरी कांड का जल्द उद्भेदन करने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा.पुलिस सूत्रों के अनुसार तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से पुलिस को इस कांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं. जिसके जरिए पुलिस इस चोरी कांड में संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर मामले के उद्भेदन में बहुत जल्द कामयाब हो जायेगी.

दरअसल पुलिस को टॉवर डंप के जरिए चोरी की घटना के वक्त वारदात वाले स्थल पर एक्टिव मोड पर रहने वाले कुछ मोबाईल फोन जिसे ट्रैक किया गया था उनके नंबर प्राप्त हुए हैं जिनमें से कुछ नंबर संदिग्ध बताए जा रहे हैं.पुलिस अब उन्हीं संदिग्ध फोन नंबरों के जरिए शातिर चोरों के ठिकाने तक पहुंचने की जुगत में लगी है.हालांकि पुलिस के हाथ अब भी खाली है लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस के हाथ ज्यादे दिनों तक खाली नहीं रहने वाले हैं जल्द ही मुजरिम कानून के शिकंजे में होंगे.वैसे पौआखाली में हाल के दिनों में हों या फिर पिछले कुछ सालों के अंदर घटित चोरी जैसी वारदातों के तरीकों पर गौर करें तो शातिर चोरों के गिरोह ने लोहे की शटर से लेकर ईट की दीवार को तोड़कर घटनाओं को अंजाम दिया था लेकिन अंतत वे पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये.

क्या है मामला

बुधवार की अहले सुबह करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच नगर के वार्ड नंबर आठ स्थित नानकार टोला में रसिया रोड से सटे गुंजा ज्वेलरी शॉप की दीवार को तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान के अंदर रखे हजारों रुपए मूल्य चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली थी.पीड़ित व्यवसायी के द्वारा घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने के बाद से ही अज्ञात चोरों की तलाश में पुलिस सक्रियता से जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन