जिले में 280 स्थानों पर पुलिस बल तैनात

Updated:
विज्ञापन
जिले में 280 स्थानों पर पुलिस बल तैनात

जिले में 280 स्थानों पर पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

किशनगंज. जिले में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाये जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. जिला में सुरक्षा को लेकर 280 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. किशनगंज शहर में 69 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है. 29 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है. 7 गश्ती दल अलग अलग सेक्टर में गश्त लगाएंगे. असामाजिक तत्त्व पर कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया है. एसपी सागर कुमार स्वयं व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है.एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन भी मोहर्रम के एक दिन पूर्व शनिवार को व्यव्स्था का जायजा ले रहे थे. ठाकुरगंज क्षेत्र में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह व्यवस्था की मोनेटरिंग कर रहे हैं. एसपी सागर कुमार ने कहा कि सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानो पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. उपद्रवी व अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई lकी जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष आपदा कार्यालय परिसर में बनाया गया है. वहीं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष प्रखंड के मुख्य थानों व प्रखंड मुख्यालय में होंगे. ताजिया जुलूस के दौरान वीडियोग्राफी सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी. वही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए दंगा निरोधी दस्ता भी मुस्तैद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन