कोढ़ा व फटापुकुर गैंग का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी पुलिस
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा व फटापुकुर गैंग का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
एनकाउंटर में दबोचे गए बदमाशों से खुला राज, दो राज्यों के कुख्यात गैंग मिलकर कर रहे थे वारदात
किशनगंज. पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए अपराधी पवन उर्फ चिंटू और साथी पंकज कुमार उर्फ छोटू के अपराध की परतें एक एक खुलती जा रही है. सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच में गिरोह के कई जिलों में फैले अपराध के नेटर्वक का खुलासा हो रहा है. जानकारी के अनुसार अपराध की दुनिया में बदनाम कटिहार जिले के कुख्यात कोढ़ा गैंग व बंगाल के जलपाइगुड़ी स्थित फटापुकुर गैंग के सदस्य मिलकर जिले में छीनतई, बाइक चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे. गिरोह में करीब 25 से 30 की संख्या में बदमाश शामिल है. पुलिस अब गिरफ्तार दोनों अपराधियों के साथ साथ इनके साथियों की भी कुंडली खंगाल रही है. पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है. पश्चिम बंगाल की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है. टीम का नेतृत्व एसडीपीओ वन खुसरू सिराज कर रहे है. सूत्रों की माने तो गिरफ्तार दोनों बदमाशों का गिरोह जब किसी बड़ी वारदात की योजना बनाता था, तब चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि घटना के बाद पुलिस वाहन के जरिए बदमाशों तक न पहुंच सके. गिरोह के सदस्य किसी भी बड़ी से दो दिन पहले अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर देते थे, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके. इसके बाद सभी सदस्य अलग-अलग टीम बनाकर चोरी, छिनतई व चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे. वारदात के बाद बदमाश तुरंत इलाके से फरार हो जाते थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










