ePaper

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

Updated at : 25 Oct 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देशफोटो 10 बैठक को संबोधित करते डीएम विशाल राज व अन्य

विज्ञापन

-निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता व पारदर्शिता बनाए रखने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देशफोटो 10 बैठक को संबोधित करते डीएम विशाल राज व अन्य किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन को ले जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पीठासीन पदाधिकारियों एवं नामित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षण एवं निगरानी में संपन्न किया जाता है. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सामान्य प्रेक्षक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं, इसलिए सभी पीठासीन पदाधिकारी आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें. किसी भी प्रकार की शंका की स्थिति में संबंधित मास्टर ट्रेनर, सहकर्मी अथवा रिटर्निंग ऑफिसर से परामर्श लें. जिला पदाधिकारी ने बताया कि 27 एवं 28 अक्टूबर को छठ पर्व है तथा 29 अक्टूबर से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होना है. सभी अधिकारी आज से ही सक्रिय मोड में आ जाएं. चार-चार केंद्रों पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. सभी पीठासीन पदाधिकारी अपनी-अपनी निर्वाचन सामग्री प्राप्त करेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नामित अधिकारी अपने एआरओ के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर मॉक ड्रिल करें तथा बैठने की व्यवस्था एवं मतदान गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्थान चिन्हित कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन