ePaper

एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ ने अतीक अहमद व मुख्तार से की सांसद पप्पू यादव की तुलना

Updated at : 01 Nov 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ ने अतीक अहमद व मुख्तार से की सांसद पप्पू यादव की तुलना

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के प्रत्याशी तौसीफ आलम ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर बेहद विवादित बयान दिया है.

विज्ञापन

किशनगंज बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के प्रत्याशी तौसीफ आलम ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर बेहद विवादित बयान दिया है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए तौसीफ आलम ने पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए उनकी हत्या का जिक्र किया, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है. यह बयान बिहार की सियासत को और गर्मा सकता है, खासकर जब राज्य में पहले से ही कानून-व्यवस्था और बाहुबली नेताओं को लेकर बहस छिड़ी हुई है. तौसीफ आलम, जो बहादुरगंज से एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ने जनसभा में कहा कि पप्पू यादव ने खुले मंच से कहा था कि ओवैसी क्यों जिंदा है.तोसीफ आलम ने कहा कि पप्पू यादव जी आप अतीक अहमद , मुख्तार अंसारी की कैटेगरी में आते हैं. आपका हत्या क्यों नहीं हुआ पप्पू यादव जी? उन्होंने आगे असदुद्दीन ओवैसी की जेड प्लस सुरक्षा पर तंज कसते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को जेड प्लस सुरक्षा मिली तो पेट में दर्द हो गया. तौसीफ ने कहा कि मेरे नेता खिलाफ न बोले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन