जिले की चारों विधान सभा सीट जीतना हमारा लक्ष्य :रफीक

कांग्रेस के राजस्थान जयपुर से विधायक सह ऑब्जर्बर रफीक खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी
किशनगंज कांग्रेस के राजस्थान जयपुर से विधायक सह ऑब्जर्बर रफीक खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बोलते हुए ऑब्जर्बर ने कहा कि जिले की चारों विधान सभा सीट जीतना हमारा लक्ष्य है. हमारी तैयारी बूथ लेवल पर चल रही है. हम हर हाल में जीत हासिल करेंगे. एआईएमआईएम पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनका कोई असर कांग्रेस पार्टी पर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जिले में दूसरे चरण में चुनाव है. किशनगंज के कांग्रेस प्रत्याशी कमरूल हुदा ने कहा कि बेरोजगारी, स्वास्थ्य, सुरजापुरी बिरादरी को अनेकसर वन में लाने के प्रयास आदि के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे. रोजगार के लिए अन्नानास का प्रोसेसिंग प्लांट खोलने के प्रयास किए जाएंगे. प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, सजल कुमार साहा, शाहिद रब्बानी, अरुण कुमार साहा, शमशेर अहमद उर्फ दारा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




