किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी ने 72वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत में किया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी ने 72वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत में किया. इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ विनोद कुमार एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया, जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. डॉ विनोद ने बताया कि बरसात के मौसम में ज्यादा नमी होने के कारण बाहरी एवं आंतरिक परजीवियों का प्रकोप पशुओं में बढ़ जाता है. शिविर के माध्यम से पशुपालकों को उचित परामर्श एवं पशु स्वास्थ्य में परजीवियों की भूमिका संबंधी विषय पर ज्ञानवर्धक पत्रिका का वितरण कर समुचित जानकारी दी गई. इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 55 पशुपालकों के 220 छोटे-बड़े पशुओं में खान-पान, पशु पोषण, कृमि, त्वचा संबंधी बीमारियां,गर्भ की जांच, गर्मी में ना आने की समस्या आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गय.इस दौरान पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन