ePaper

बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 08 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

प्रखंड के बस्ताकोला चूरा मिल के पास बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई

विज्ञापन

कोचाधामन प्रखंड के बस्ताकोला चूरा मिल के पास बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना मंगलवार की देर शाम घटित हुई है. मृतक की पहचान बस्ता कोला गांव निवासी 55 वर्षीय बलराम महतो के रूप में हुई है. जबकि घायल बाइक चालक की पहचान महीनगांव पंचायत के नुनिया टोली निवासी 21 वर्षीय बरकतुल्लाह के रूप में हुई. घायल व्यक्ति का इलाज किशनगंज के एक अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय वार्ड सदस्य नौशाद आलम ने बताया कि बलराम महतो पैदल घर आ रहा था कि तभी एक बाइक चालक द्वारा उसे जोरदार ठोकर मार दी. घटना से बलराम महतो और बाइक चालक बरकतुल्लाह जख्मी हो गये. चिकित्सा के पास ले जाते समय बलराम महतो की मौत हो गई. जबकि बाइक चालक बरकतुल्लाह का इलाज किशनगंज के एक अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन