Bihar assembly elections:Thakurganj Vidhansabha - पचास लाख लोगों को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया, आगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार व नौकरी देंगे - नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ठाकुरगंज में महती जनसभा को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने पिछले 20 वर्षो में किये अपने कामो को गिनाते हुए बिना नाम लिए लालू यादव पर परिवार बाद को लेकर हमला बोला.
हम लोग कभी परिवार के लिए इधर-उधर नहीं करते
केंद्र सरकार हर काम में बिहार का सहयोग कर रहीफिर से बनेगी एनडीए सरकार – दिलीप जायसवाल
हर क्षेत्र में हमने किया काम – संजय झाठाकुरगंज. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ठाकुरगंज में महती जनसभा को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने पिछले 20 वर्षो में किये अपने कामो को गिनाते हुए बिना नाम लिए लालू यादव पर परिवार बाद को लेकर हमला बोला और कहा कि पहले वाला कुछ करता था क्या पुरे राज्य का बहुत बुरा हाल था. अस्पताल में कोई इंतजाम नहीं था, सड़क का बुरा हाल था, लड़का लड़की कोई पढ़ता था सबका बुरा हाल था. पहले वाले को पन्द्रह साल मिला सात साल अपने रहा फिर पत्नी को बना दिया, वे लोग बेटा-बेटी और परिवार वाले के लिए करते रहता था.
इस दौरान नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद पर हमला बोला और कहा कि हम लोग कभी परिवार के लिए इधर-उधर नहीं करते है. केंद्र सरकार हर काम में बिहार का सहयोग कर रही है, राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने किशनगंज में किये गए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यह जिला और ज्यादा विकसित होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि पचास लाख लोगों को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया. आगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार व नौकरी देंगे. उन्होंने दावा किया कि एनडीए की सरकार में सभी तबकों के साथ साथ मुसलमानों के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक और शैक्षणिक विकास के लिए बहुत काम किया.ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के कलवर्ट चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा पहले नाम मात्र का स्वयं सहायता समूह था. हम 2006 में विश्व बैंक से कर्जा लेकर स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दीदी कर दिया, उनके लिए सब तरह का काम किया आज वह एक करोड 40 लाख हो गया. 2024 से शहरी क्षेत्र में भी जीविका दीदी बनाना शुरू कर दिए है. इस कार्य से महिलाओं का उत्थान हुआ है. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के पक्ष में किये गये कार्यो का बखान करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश सबसे अधिक महिला सिपाही बिहार में है. मैंने इसके लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया. इस दौरान ठाकुरगंज बाईपास, महानंदा नदी पर पुल, रमजान नदी के सोंदर्य, कन्काई नदी पर पुल निर्माण म दो पॉवर सब स्टेशन, किशनगंज बहादुरगंज सड़क को एनएच में परिवर्तन की बात कही. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, पूर्व मंत्री नौशाद आलम, गोपाल अग्रवाल, वीणा देवी, किशनगंज मुख्य पार्षद इंद्र देव पासवान, ठाकुरगंज मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल सहित अन्य नेता एवं हजारों की संख्या में आम नागरिक मौजूद थे.
फिर से बनेगी एनडीए सरकार – दिलीप जायसवाल
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने भी जनसभा को संबोधित किया और कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी. डॉ जायसवाल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जो विकास का रफ्तार पकड़ा है उसे एक एक जनता जान चुकी है. डॉ जायसवाल ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि फिर से एक बार एनडीए सरकार बनाना है.
हर क्षेत्र में हमने किया काम – संजय झा
वही सभा को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का काम किया है , चाहे फ्री बिजली हो और प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार देने का काम या वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी का काम विहार सरकार ने जनता के लिए काफी काम काम किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




