बंधन बैंक कर्मी से छिनतई मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

बंधन बैंक कर्मी से दो लाख तीन हजार चार सौ अस्सी रुपये की छिनतई हुई थी.
पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने मंगलवार को बंधन बैंक कर्मी से छिनतई के मामले में एक अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित मंजर आलम पिता फरीद आलम पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भातकुंडा गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजय अमन ने बताया कि बीते एक फरवरी को टीपीझाड़ी चौक के समीप बंधन बैंक कर्मी से दो लाख तीन हजार चार सौ अस्सी रुपये की छिनतई हुई थी. इस संबंध में पीड़ित द्वारा अज्ञात के विरुद्ध पोठिया थाना कांड संख्या 24/25 दर्ज कराया गया था. पुलिस अनुसंधान के दौरान छिनतई की इस घटना में आरोपित मंजर आलम की संलिप्ता सामने आई है. जिसके बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. मंगलवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर भातकुंडा गांव के समीप बिहार सीमा से आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन,एसआई सुजीत कुमार,एसआई अखिलेश कुमार,एसआई विकास कुमार,एएसआई शैलेंद्र कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




