आपसी समन्वय के साथ कार्य करें अधिकारी

Updated at : 03 Mar 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी समन्वय के साथ कार्य करें अधिकारी

आपसी समन्वय के साथ कार्य करें अधिकारी

विज्ञापन

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ कार्य संस्कृति की बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. बैठक में डीएम द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों के शाखा से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई. इस क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका की समीक्षा, विभागीय पदाधिकारी द्वारा संचिका निर्गमन की समीक्षा, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान), नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामले, माननीय न्यायालय वाद से संबंधित मामले, आपदा से संबंधित मामले, एसी एवं डीसी विपत्र से संबंधित मामले, सूचना का अधिकार अधिनियम, लोकायुक्त, मानवाधिकार राज्य एवं राष्ट्रीय महिला से संबंधित मामलेसे संबंधित मामले, प्रत्येक शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त मामले, सेवांत लाभ से संबंधित मामले, लोक शिकायत के मामले, विभागीय कार्यवाही से संबंधित मामले, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की गहन समीक्षा की गई.डीएम के द्वारा सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को सन् 2000 से पुराने लंबित मामलों को एक महीने के अंदर सभी मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी दोनों एक साथ बैठ कर प्रत्येक सप्ताह में 03 दिन नीलाम पत्रवाद की सुनवाई करना सुनिश्चित करें. खनन विकास पदाधिकारी को लंबित मामलों को ज्यादा से ज्यादा निष्पादित कर वारंट जारी करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आरटीई के माध्यम से सभी प्राइवेट स्कूलों के द्वारा दावा की गयी राशि की जांच कर बुधवार तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. एमवीआई को इस सप्ताह के अंदर मद्य निषेध अधिनियम के तहत जप्त किए गए वाहनों का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट मद्य निषेध विभाग में जमा करने का निर्देश दिया.जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी को अपनी छुट्टी का आवेदन ई-ऑफिस के माध्यम से देने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने एवं जल्द कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, संदीप कुमार ज़िला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी -सह – ओएसडी कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन