अधिकारियों ने छलका बांध पर नहाने से युवाओं को किया मना

बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकाटा पंचायत स्थित चर्चित छलका बांध का एसडीपीओ गौतम कुमार और एसडीएम लतीफुर रहमान ने निरीक्षण किया.
बहादुरगंज.बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकाटा पंचायत स्थित चर्चित छलका बांध का एसडीपीओ गौतम कुमार और एसडीएम लतीफुर रहमान ने निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल अधिकारी आशीष कुमार सर्किल इंस्पेक्टर कुमार पंत भी मौजूद थे. अधिकारियों ने बांध पर नहा रहे युवकों को सख्त चेतावनी देते हुए उक्त स्थान पर नहाने से मना किया. गौरतलब हो कि बीते वर्ष उक्त छलका बांध में नहाने के दौरान कई युवकों की मौत हो गई थी जिसे देखते हुए वहां चौकीदार की तैनाती का निर्देश दिया गया है. एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी ने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई नहाने पहुंचता है तो इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें. अधिकारियों ने मोहर्रम कमेटी की जमीन का भी जायजा लिया और दुकानदारों को दो दिन के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर बहादुरगंज कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान, वार्ड पार्षद प्रिंस आजम, चेयरमैन प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, मुलाजिम हुसैन, संजय भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




