बिना फार्मर आईडी के भविष्य में किसानों को नहीं मिलेगा उर्वरक व अन्य लाभ : डीएम

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 6:21 PM

विज्ञापन

जिला स्तरीय वासंतिक (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विशाल राज ने दीप प्रज्वलित कर किया

विज्ञापन

शहर के खगडा स्थित संयुक्त कृषि भवन में जिला स्तरीय वासंतिक (खरीफ) कर्मशाला

किशनगंज.

जिला स्तरीय वासंतिक (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम विशाल राज ने दीप प्रज्वलित कर किया. शहर के खगडा स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएम विशाल राज ने फार्मर आईड पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य में फार्मर आईडी के बिना किसानों को उर्वरक व अन्य लाभ नहीं दिया जायेगा. साथ ही सहकारिता विभाग में धान की अधिप्राप्ति भी फार्मर आईडी से होगा. सभी कर्मियों को आगे आने वाले सभी कार्य को निष्ठापूर्वक तरीके से टीम भावना के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर चलाये जाने वाले सभी कार्यक्रम में सभी कर्मी मौजूद रहेंगे और सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक , सहायक तकनीकी प्रबंधक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी फार्मर रजिस्ट्री में गंभीरतापूर्वक अच्छे से कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की भ्रांतियों पर लगाम लगायें. सरकारी योजनाओं की जानकारी खुद प्राप्त करते हुए किसानों को भी बतायें. डीएम विशाल राज ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि टीम भावना से कार्य करते हुए सभी कार्य को गुणवत्तापूर्ण सम्पूर्ण करें.

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए करें निरीक्षण

खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए संबंधित कर्मियों व पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगे और उर्वरक प्रतिष्ठानों को यह निर्देश देंगे कि किसान की इच्छा के अनुरूप ही सामान उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत स्तरीय कर्मी, संबंधित पंचायतों में कृषकों का वाट्सएप ग्रुप बनायेंगे, जिससे कृषकों को कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सके. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार द्वारा सभी लक्ष्य की जानकारी संबंधित कर्मियों को दी गयी. बताया गया कि प्रखंड स्तरीय वासंतिक (खरीफ) कर्मशाला – सह- उपादान वितरण कार्यक्रम ग्यारह जून से 17 जून तक सभी प्रखंडों में क्रमवार किया जायेगा जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक तथा प्रसार कर्मी द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से अधिष्ठाता सह प्राचार्य डॉ कलॉम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, किशनगंज, उप निर्देशक कृषि अभियंत्रण, किशनगंज, सहायक निर्देशक (शष्य), किशनगंज, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक / सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सहायक तकनीकी प्रबंधक / सभी किसान सलाहकार एवं अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन