नवविवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
नवविवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी सात माह पूर्व खगड़ा मछमारा निवासी युवक से हुई थी. महिला ने गैर धर्म अपना कर युवक से शादी की थी. शादी के बाद दो माह तक पीड़ित महिला खगड़ा में ही किराए के मकान में रहने लगी. एक दिन पीड़ित महिला के ससुराल वाले महिला के घर आए व मारपीट कर जबरन साथ ले जाने लगे. पीड़ित महिला ने इसका विरोध जताया. पीड़ित महिला ने अपने पति पर जान से मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया है. मामले में पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची. सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










