ePaper

दिघलबैंक पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

Updated at : 18 Oct 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
दिघलबैंक पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

दिघलबैंक दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहामारी से एक नेपाली युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सिरजन थापा, पिता कुमार थापा, साकिन एवं थाना दमक, जिला- झापा (नेपाल) के रूप में हुई है. पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 18.14 ग्राम ब्राउन शुगर, 11,290 भारतीय मद्रा, तथा 3,000 नेपाली मुद्रा बरामद की है. बताया जाता है कि आरोपित नशे के इस घातक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में इसकी आपूर्ति करता था. थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस सफलता से पुलिस टीम का मनोबल बढ़ा है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन