छात्रावास की व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : स्पर्श

Updated:
विज्ञापन
छात्रावास की व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : स्पर्श

उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म में डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

किशनगंज उप विकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म में डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू, पारदर्शी एवं छात्रहित में संचालित हों. बैठक में रिक्त सीटों पर नामांकन शीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया. समिति ने तुलसिया दिघलबैंक एवं डे मार्केट किशनगंज अवस्थित छात्रावासों के रिक्त सीटों के लिये विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि छात्रावासों की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी . इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, किशनगंज, अनुमंडल पदाधिकार, 2 उच्च विद्यालय तुलसिया के प्राचार्य प्रतिनिधि, एवं छात्रावास प्रबंधक उपस्थित थे. अगली बैठक दिसंबर के प्रथम सप्ताह में एवं वित्तीय वर्ष की अंतिम बैठक जनवरी के अंतिम सप्ताह में करने की सहमति जताई गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन