मारपीट मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

मारपीट मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया पुलिस ने खोकसाबाड़ी गांव से एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीते 12 जून को कोल्था पंचायत के कटहलबाड़ी कब्रिस्तान चौक पर दो दुकानदारों के बीच मामूली बात पर मारपीट हो गयी थी. दुकानदार मो इकबाल पर चाकू से हमला किया गया. जख्मी की पत्नी नाजिया के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना में मो जावेद, मिनहाज बेगम एवं जिया परवीन को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे इकबाल के दुकान में एक ग्राहक सामान लेने आया था. इस दौरान दोनों पक्ष आपस में उलझ गये. मामले में थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित मो जावेद को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, पीएसआई सुजीत कुमार, पीसीआई प्रदीप कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन