नप अध्यक्ष के औचक निरीक्षण से स्कूलों में हड़कंप, तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

नप अध्यक्ष के औचक निरीक्षण से स्कूलों में हड़कंप, तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन

क्लास छोड़ बरामदे में बैठी मिलीं शिक्षिका, पठन-पाठन में लापरवाही पर बिफरे सभापति

किशनगंज. शहर की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नप क्षेत्र के मोतीलाल बालिका मध्य विद्यालय, जगरनाथ मध्य विद्यालय व तेघरिया विद्यालय की व्यवस्थाओं को परखा गया. निरीक्षण के समय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) तैयब आलम भी मुख्य रूप से मौजूद थे.

बरामदे में बैठी मिलीं शिक्षिका, पठन-पाठन ठप

निरीक्षण के क्रम में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गयी. एक विद्यालय में शिक्षिका वर्ग कक्ष छोड़कर बाहर बरामदे में बैठी पायी गयीं, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित दिखा. वहीं, जगरनाथ मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाये गये. इस अव्यवस्था को देख नप अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जतायी.

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

नप अध्यक्ष पासवान ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों व अभिभावकों से लगातार स्कूलों में पठन-पाठन नहीं होने की शिकायतें मिल रही थीं. उन्होंने कहा कि कई बार मौखिक रूप से निर्देश देने के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ, तो आज औचक निरीक्षण का निर्णय लिया गया. मौके पर मिलीं शिकायतें पूरी तरह सत्य पायी गयी हैं.

पदाधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

नप अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये व लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आगामी दिनों में भी अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा. नप अध्यक्ष व बीईओ की इस सक्रियता से विद्यालय कर्मियों व शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने नप अध्यक्ष की इस पहल की सराहना की है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन