अधिक से अधिक युवा नशा मुक्ति अभियान से जुड़े

Updated:
विज्ञापन
अधिक से अधिक युवा नशा मुक्ति अभियान से जुड़े

नशा मुक्ति अभियान के तहत टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय में एक जागरूकता शपथ समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

टेढागाछ नशा मुक्ति अभियान के तहत टेढागाछ प्रखंड मुख्यालय में एक जागरूकता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, सहकारिता पदाधिकारी आदर्श कुमार, दीपक कुमार सहित कई प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने मुख्यालय परिसर में एकजुट होकर नशे के खिलाफ शपथ ली. उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे. इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं और समाज तथा देश के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इसलिए यह ज़रूरी है कि अधिक से अधिक युवा ””नशा मुक्त भारत अभियान”” से जुड़ें. देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम सब एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि केवल समाज, परिवार और मित्रों को ही नहीं, बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त बनाए रखें. बदलाव की शुरुआत खुद से होती है.अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम में भाग लें और किशनगंज जिले को एक नशा मुक्त जिला बनाने में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन