ePaper

समुदाय की सजगता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मिलकर कालाजार व गैर-संचारी रोग उन्मूलन का मिशन हुआ तेज

Updated at : 07 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
समुदाय की सजगता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मिलकर कालाजार व गैर-संचारी रोग उन्मूलन का मिशन हुआ तेज

जिले में लगातार घर-घर दवा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है ताकि संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ा जा सके.

विज्ञापन

-वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम और गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने किशनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया संयुक्त निरीक्षण किशनगंज

मंगलवार को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम और गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने किशनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कालाजार नियंत्रण तथा गैर-संचारी रोग कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्कता, अनुश्रवण और जन-जागरूकता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए.

स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता और तत्परता पर दिया गया जोर

निरीक्षण के दौरान डॉ. मंजर आलम ने कहा कि कालाजार उन्मूलन के लिए अब कोई क्षेत्र अनदेखा नहीं रहेगा. किसी भी गांव में यदि संदिग्ध मरीज की जानकारी मिलती है तो उसका परीक्षण और उपचार तुरंत सुनिश्चित किया जाए.उन्होंने यह भी बताया कि जिले में लगातार घर-घर दवा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है ताकि संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ा जा सके.वहीं डॉ उर्मिला कुमारी ने कहा कि कालाजार की तरह ही, गैर-संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर और हृदय रोग भी जनस्वास्थ्य की बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. इनसे बचाव के लिए लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है.उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे गैर-संचारी रोग क्लिनिक, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों के पंजीकरण और अनुश्रवण अभिलेखों की समीक्षा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन