नाबालिग हत्या मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ के दिये निर्देश
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 6:30 PM
किशनगंज में नाबालिग के हत्या मामले में एसपी ने पुलिस अधिकारी को आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है. एपसी ने अपील किया कि अगर किसी लोगों के पास कुछ जानकारी हो तो साधा करें व अफवाह पर ध्यान न दें.
नाबालिग लड़की मेनका की मौत मामले में केस के अनुसंधानकर्ता व सदर थाना पर लापरवाही के लगे आरोपों की जांच का आदेश एसपी संतोष कुमार ने दिया है. एसडीपीओ वन खुसरू सिराज को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया गया है.
किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
डुमरिया भट्टा में अपने मामा के यहां रह रही नाबालिग लड़की मेनका की मौत मामले में केस के अनुसंधानकर्ता व सदर थाना पर लापरवाही के लगे आरोपों की जांच का आदेश एसपी संतोष कुमार ने दिया है. एसडीपीओ वन खुसरू सिराज को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया गया है.घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतका के परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना के विरूद्ध एसपी को शिकायत की गई थी. एसपी ने गुरुवार की शाम को डुमरिया भट्टा मझिया रोड स्थित घटना स्थल का निरीक्षण किया था. एसपी गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंचे. घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में करीब 4 घंटे तक कैम्प किो व मृतका के मामा के घर जाकर परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली.
इस क्रम में एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, प्रभारी जिला आसूचना इकाई मोहम्मद मुश्ताक, किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद मौजूद थे. घटना का कारण और त्वरित उदभेदन हेतु नदी में मछली मारने वाला मछुआरा, ईट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर, बांध का निर्माण करने वाले कर्मी एवं नदी के आसपास के निवासी से घटना के संबंध में पूछताछ करने का निर्देश एसपी ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को दिया.एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस इस कांड में मानवीय आसूचना एवं तकनीक का प्रयोग कर अन्य सारे पहलुओं एवं बिन्दुओं पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिये प्रतिबद्ध है. इस कांड का अनुसंधान जारी है.
आमजनों से एसपी की अपील
एसपी ने आमजनों से अपील है की घटना के बारे में किसी भी अफवाह पर घ्यान न दें. अगर घटना से संबंधित कोई सूचना हो तो जिला पुलिस के साथ साझा करें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










