KISHANGANJ चलती बाइक पर चक्की: गांव-गांव पहुंच रहा ताजा सत्तू, लोगों को मिल रही घर बैठे सुविधा

Updated:
विज्ञापन
KISHANGANJ चलती बाइक पर चक्की: गांव-गांव पहुंच रहा ताजा सत्तू, लोगों को मिल रही घर बैठे सुविधा

ठाकुरगंज क्षेत्र में आजीविका का एक अनोखा और सराहनीय मॉडल सामने आया है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज (किशनगंज ) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

ठाकुरगंज क्षेत्र में आजीविका का एक अनोखा और सराहनीय मॉडल सामने आया है, जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चक्की मशीन लगाकर गांव-गांव घूमते हुए लोगों के लिए मौके पर ही ताज़ा सत्तू पीसकर उपलब्ध करा रहा है. बाइक के पीछे मजबूती से फिट की गई चक्की, साथ में अनाज रखने के बोरे और जरूरी उपकरण—सब कुछ इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि वह किसी भी गांव या टोले में रुककर तुरंत सेवा दे सके. ग्रामीणों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है . पहले जहां सत्तू पिसवाने के लिए लोगों को दूर बाजार या स्थायी चक्की तक जाना पड़ता था, वहीं अब यह सेवा सीधे उनके दरवाजे तक पहुंच रही है . इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है . खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए यह पहल बेहद लाभकारी साबित हो रही है, जिन्हें अब अपने काम छोड़कर अलग से चक्की तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन