बीएसएफ 72 वीं वाहिनी ने खुरका गांव में लगाया मेडिकल कैंप

बीएसएफ 72 वीं वाहिनी ने खुरका गांव में लगाया मेडिकल कैंप
किशनगंज. क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ के अंतर्गत आने वाली 72वीं वाहिनी के द्वारा शुक्रवार को सीमावर्ती गांव खुरका में सिविक एक्शन और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ के डीआईजी ईश औल एवं बीएसएफ वाइफ वेलफेयर ऐसोसिएशन क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ किशनगंज की अध्यक्षा मोना औल के द्वारा किया गया. मौके पर वाहिनी के कमांडेट नरेन्द्र पाल नेगी, वाहिनी के अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा वाहिनी के बावा सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे. इस आयोजन में ग्रामीणों और स्कूलों के लिए जरूरी सामान के वितरण के साथ-साथ मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया. इस दौरान डॉक्टर कटला श्रीनिवास उप कमांडेट (मेडिकल ऑफिसर) 184 वीं वाहिनी, डॉक्टर बी वी जोनस जे, सहायक कमांडेट (मेडिकल ऑफिसर) 132 वीं वाहिनी, डॉक्टर रवमीत कौर सरीन, स्त्री रोग बिशेषज्ञ, डॉक्टर गिरीपुनजे प्रानय विरेन्द्र, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन माता गुजरी मेडिकल अस्पताल किशनगंज, डॉक्टर सैकत गयेन नेत्र रोग बिशेषज्ञ ने सीमावर्ती ग्रामीणों की सुविधा के लिए अपने सहयोगियों के साथ चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया. जिसमें सीमावर्ती गांव खुरका एवं अन्य निकटवर्ती सीमावर्ती गांव के पुरूष महिला एवं बच्चों को निःशुल्क दवा प्रदान की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




